हाइकु मञ्जूषा (समसामयिक हाइकु संचयनिका)

卐 ~•~ 卐 ~•~ 卐 ~•~ 卐 ~•~ हाइकु मञ्जूषा (समसामयिक हाइकु संचयनिका) संचालक : प्रदीप कुमार दाश "दीपक" ~•~ 卐 ~•~ 卐 ~•~ 卐 ~•~ 卐
क्रांति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क्रांति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

~ हाइकु कवयित्री क्रांति जी के हाइकु ~

हाइकु कवयित्री 

क्रांति 


हाइकु 


सागर तट
लहरों में  तैरता
मृत शरीर ।
•••

अश्कों की धार
रोके नहीं रुकते
समय चक्र।
•••

झील किनारे
बेसुध पड़ी बाला
कोमल काया ।
•••

रात की बेला
उड़ रहा है पंछी
दाना तलाश ।
•••

डोलती नाव
ठंडी हवा भरती
दिल के घाव ।
•••

□  क्रान्ति

शनिवार, 31 अगस्त 2019

~ • ~ हाइकु कवयित्री क्रांति जी के हाइकु ~ • ~

हाइकु कवयित्री 

क्रांति 


हाइकु 

1.
शुभ सवेरा
यात्रा करते पंछी
छोड़ बसेरा ।

2.
भोर सुहानी
पक्षी हमें सुनाते
मधुर गीत ।

3.
करें स्वागत
सूर्य की किरणों का
नन्ही तितली ।

4.
बाट जोहती
थकी हारी ममता
बेटा न आया ।
~ • ~

□  क्रांति 
सीतापुर, सरगुजा (छत्तीसगढ़)

गुरुवार, 8 अगस्त 2019

हाइकु कवयित्री क्रांति जी के हाइकु

हाइकु कवयित्री 

क्रांति 

हाइकु 


चंद दूरियां
मिटा नहीं सकते
गहरा प्रेम ।

प्रीत जगाए
बारिश की फुहार
रोग लगाए ।

बहका मन
दिल के आंगन में
खिला सुमन ।

मिलती नहीं
समुद्र में मोतियां
किनारों पर ।

मछली रानी
खाती कीड़े मकोड़े
जीवन पानी ।

चाहत मेरी
उडूं आसमान में 
बन परिंदा ।

नभ में छाया
घनघोर बादल
आया सावन।


□  क्रान्ति
सीतापुर, सरगुजा
(छत्तीसगढ़)

बुधवार, 7 अगस्त 2019

हाइकु कवयित्री क्रांति जी के हाइकु

हाइकु कवयित्री 

क्रांति

हाइकु 


1.
अंधेरी रात
स्वच्छ आकाश में
सितारे खास ।

2.
बांट रहा है
हर घर खुशियां
सूर्य प्रकाश ।

3.
बनो सूरज
बिखेर दो खुशियां
सारे जग में ।

4.
नारी की व्यथा
कोई नहीं जानता
दिल के पीर ।

5.
काली है रात
मिट जाएगा तम
उषा के बाद ।

6.
उड़ता पंछी
बुलंद हौसलों से
मापता नभ ।

□  क्रान्ति
सीतापुर, सरगुजा
(छत्तीसगढ़)

मंगलवार, 6 अगस्त 2019

हाइकु कवयित्री : क्रांति जी के हाइकु

हाइकु कवयित्री 

क्रांति 

हाइकु 


बिजली गिरी
झंकृत कर गयी
दिल के तार ।

दस्तक देती
शीतल सी हवाएं
मन मोहती । 

पत्थर बन
तोड़ना नहीं कभी
शीशे का दिल ।

मेरे जज़्बात
बेकाबू से लगते
दिन व रात ।

शांत बगिया
चिड़ियों की चहक
खिलता मन ।

वर्षा की बूँदें 
भीगता रहा तन
झूमे रे मन ।

मेघ गर्जन  
रिमझिम बारिश 
शीतल मन ।

भूतल हरा
खिलखिलाता मन
मिटते तम ।

रोली चंदन
प्यार भरा त्यौहार 
रक्षाबंधन ।   


□  क्रान्ति

सीतापुर, जिला - सरगुजा 

( छत्तीसगढ़  )

MOST POPULAR POST IN MONTH