हाइकु मञ्जूषा (समसामयिक हाइकु संचयनिका)
卐 ~•~ 卐 ~•~ 卐 ~•~ 卐 ~•~
हाइकु मञ्जूषा (समसामयिक हाइकु संचयनिका) संचालक : प्रदीप कुमार दाश "दीपक"
~•~ 卐 ~•~ 卐 ~•~ 卐 ~•~ 卐
मंगलवार, 27 अगस्त 2019
~हाइकुकार कमलेश भट्ट "कमल" जी के हाइकु~
हाइकुकार
कमलेश भट्ट "कमल"
हाइकु
1.
फूल सी पली
ससुराल में बहू
फूस सी जली ।
2.
तोड़ देता है
झूठ के पहाड़ को
राई सा सच ।
3.
बूँद-बूँद में
बाँटा जा सकता है
समुद्र को भी ।
4.
खाता है बेटा
तृप्त हो जाती है माँ
बिन खाये ही ।
5.
निर्मल नदी
पाषाणों पर लिखे
करुण कथा ।
~ • ~
□ कमलेश भट्ट "कमल"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
नई पोस्ट
पुरानी पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
MOST POPULAR POST IN MONTH
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें