हिन्दी हाइकु आंदोलन में समर्पित पत्र-पत्रिका / संग्रह एवं संकलनों का विशाल फलक
---0---
आठवीं शताब्दी में जापान के इतिहास में "नारा युग के नाम से अभिहित "मान्योशू" काल में ताँका (वाका), सेदोका और चोका तीन काव्य शैलियां प्रसिद्ध हुईं । इसके उपरांत हाइकु, सेन्रियु, रेंगा (श्रृंखलित पद्य), हाइगा, कतौता एवं अन्य कई काव्य शैलियां जापानी साहित्य में प्रचलित हुईं । गद्य/पद्य के मिश्रित रूप "हाइबुन" की शैली यात्रा साहित्य के रूप में प्रचलित रही । इन सभी शैलियों में 5-7 वर्ण पंक्तियों की प्रमुखता देखी जा सकती है । इन शैलियों में "हाइकु" अत्यधिक प्रचलित काव्य शैली के रूप में प्रसिद्ध है । जापान की ये बहुचर्चित काव्य शैलियाँ भारतीय साहित्य में भी विशेष चर्चित व प्रतिष्ठित हैं ।
हाइकु मूलतः जापान का एक काव्य रूप है, 15 वीं शताब्दी में रेंगा की प्रारंभिक तीन पंक्ति "होक्कु" के बंधन से मुक्ति पाकर स्वतंत्र कविता "हाइकु" के नये नाम से विकसित हुआ । 17 वीं शताब्दी में बाशो द्वारा "हाइकु" को एक काव्य विधा के रूप में नई प्रतिष्ठा प्राप्त हुई । बीसवीं शताब्दी के दूसरे दशक में विश्व कवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर जी के सौजन्य से भारतीय साहित्यकारों को हाइकु का प्रारंभिक परिचय प्राप्त हुआ । वर्ष 1985 में प्रकाशित "शाश्वत क्षितिज" हिन्दी का प्रथम हाइकु संग्रह है । "हाइकु" एक ऐसी संपूर्ण लघु कविता है जो पाठक के मर्म मस्तिष्क को तीक्ष्णता से स्पष्ट करते हुए झकझोरने की सामर्थ्य रखता है । विश्व की सबसे छोटी और चर्चित विधा "हाइकु" भारत में 5-7-5 वर्णक्रम की त्रिपदी लघु कविता है जिसमें बिम्ब और प्रतीक चयन ताजे होते हैं । एक विशिष्ट भाव के आश्रय में जुड़ी हुई इसकी तीनों पंक्तियां स्वतंत्र रहते हुए भी एक अन्य आश्रित पंक्तियों के बिना अधूरी होती हैं । प्रकृति के साथ जीवन के सौंदर्य बोध से जुड़े जो सहज हाइकु काल सापेक्ष में पाठक के मर्म को स्पर्श करने में समर्थ होते हैं वही कालजयी हाइकु होते हैं । "हाइकु" में एक पूरी कविता का एहसास महत्वपूर्ण होता है ।
सेन्रियू शिल्प की दृष्टि से हाइकु के समान लघु कविता का एक जापानी रूप है । रेंगा काल में "हाइकु" के वजन का "हाइकाई" शब्द हास्य व्यंग की रचनाओं के लिए प्रयुक्त हुआ, ठीक इसी तरह "हाइकु" के वजन का "सेन्रियू" शब्द प्रयुक्त हुआ । हाइकु "हाइकु" है और सेन्रियू "प्रतिहाइकु" है । सेन्रियू में धर्म, मनुष्य की दुर्बलता है, अंधविश्वास है । सेन्रियू हल्के फुल्के व गहरे हास्य के होते हैं जबकि हाइकु गंभीर होते हैं । सेन्रियू में हाइकु के विपरीत कीगो या किरेजि शब्द नहीं होते । हाइकु और सेन्रियू में केवल कलेवर की साम्यता है शेष सर्वथा अलग । सेन्रियू शुद्ध जैविक धरातल पर यथार्थ जगत से विषय चुनता है । इसमें मनुष्य के दुर्बल क्षणों पर व्यंग के छींटे होते हैं, सेन्रियू के मूल में मनुष्य है, प्रकृति नहीं । शिल्प की दृष्टि से हाइकु व सेन्रियू दोनों समान हैं परंतु मूल संवेदना की दृष्टि से दोनों पृथक-पृथक हैं । वर्ष 2003 में हिंदी का प्रथम सेन्रियू संग्रह "रूढ़ियों का आकाश" प्रकाशित हुआ है ।
हिंदी हाइकु साहित्य संसार में "हाइकु" विधा की साहित्यिक यात्रा बहुत पुरानी नहीं है । सन् 1916 में बांग्ला के सुप्रसिद्ध विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर जी की जापान यात्रा उपरांत वर्ष 1919 में उनके रचित "जापान यात्री" के माध्यम से भारत को "हाइकु" का परिचय प्राप्त हुआ । हाइकु की लोकप्रियता भारत ही नहीं अन्य देशों में भी दिन-व-दिन बढ़ती चली आ रही है, इसलिए "हाइकु" अब विश्व कविता की एक विधा के रूप में सर्वाधिक चर्चित व स्थापित हो चुकी है । वर्तमान भारत में हिंदी के अलावा भी विभिन्न भाषा व बोलियों में हाइकु रचे जा रहे हैं । प्रो. आदित्य प्रताप सिंह जी द्वारा इस विधा में मौलिक हिंदी हाइकुओं का लेखन सन 1942 से प्रारंभ हुआ । इनके हाइकु 1951-52 में प्रकाशित भी हुए । प्रो. सत्यभूषण वर्मा जी के अनुसार "1950-51 में त्रिलोचन शास्त्री जी ने लगभग 100 हाइकु 'तृक' नाम से रचे थे, जो अभी तक अप्रकाशित हैं । कालांतर में अज्ञेय जी, प्रो. सत्यभूषण वर्मा जी, सत्यपाल चुघ जी, प्रभाकर माचवे जी के प्रारंभिक प्रयास एवं नए-नए हाइकुकारों के निरंतर जुड़ाव व सतत् प्रयास के कारण आज के परिप्रेक्ष्य में हाइकु काव्य सृजन व प्रकाशन एक आंदोलन बन चुका है । उल्लेखनीय है कि आज की स्थिति में 20,000 से अधिक हिंदी रचनाकार इस विधा में सृजन कर रहे हैं एवं 1000 से अधिक हाइकु संग्रह व संकलन भारतीय भाषा व बोलियों में प्रकाशित हो चुके हैं । हाइकु विधा के इस आंदोलन में हाइकु पत्र/पत्रिका, हाइकु संग्रह व संकलनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, अतः मेरी जानकारी के मुताबिक अब तक भारत में हिन्दी हाइकु के बढ़ते चरणों को गतिशीलता प्रदान करने हेतु हिन्दी में हाइकु विधा पर समर्पित निम्नलिखित हाइकु पत्र-पत्रिका/हाइकु संग्रह एवं हाइकु संकलन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे हैं , जिसकी सूची इस प्रकार है -
हिन्दी हाइकु पत्र-पत्रिकाएं (1978 से 2023 अब तक)
1) हाइकु (मासिक पत्र) (1978 से) संपादक- प्रो. सत्यभूषण वर्मा (26 अंक)
2) हाइकु (मासिक पत्र) (1978 से) संपादक - प्रो. आदित्य प्रताप सिंह
3) त्रिशूल (मासिक पत्र) (1986 से) महावीर सिंह, शम्भूशरण द्विवेदी (70 अंक)
4) गुंजन (मासिक पत्र) (1996 से) संपादक- लक्ष्मण प्रसाद नायक
5) 10) अदबी माला (मासिक पत्र) (1996 से) संपादक : कश्मीरी लाल चावला
6) हाइकु भारती (त्रैमासिकी पत्रिका) (1998 से) संपादक - डॉ. भगवत शरण अग्रवाल (26 अंक)
7) हाइकु दर्पण (वार्षिक पत्रिका) (2001 से) डाॅ. जगदीश व्योम (लगभग 14 अंक)
8) तृतीया - (2002) संपादक : बिन्दूजी महाराज "बिन्दू" (कुछ ही अंक)
9) हाइकु मंजूषा (त्रैमासिकी पत्रिका) (2006 से) प्रदीप कुमार दाश "दीपक" (07 अंक)
10) हाइकु-लोक (अर्द्ध वार्षिकी) (2011 से) राजेन्द्र परदेशी/ डॉ. मिथिलेश दीक्षित (03 अंक)
11) हाइकु मञ्जूषा (त्रैमासिकी - जनवरी 2022 से नियमित) प्रदीप कुमार दाश 'दीपक'
हाइकु संग्रह / हाइकु संकलन (1980-2023)
अनुक्रम
1980-1989 (प्रथम उत्थान)
1990-1999 (द्वितीय उत्थान)
2000-2009 (तृतीय उत्थान)
2010-2019 (चतुर्थ उत्थान)
2020 से अब तक (पंचम उत्थान)
(प्रथम उत्थान 1980-1989)
• शाश्वत क्षितिज (हिन्दी का प्रथम हाइकु संग्रह : डॉ. भगवतशरण अग्रवाल) प्रकाशन वर्ष - 1985
• हाइकु-५७५ (हाइकु संग्रह : डॉ. लक्ष्मण प्रसाद नायक) प्रकाशन वर्ष - 1985
• खुशबू का सफर (हाइकु संग्रह : डॉ. सुधा गुप्ता) प्रकाशन वर्ष - 1986
• टुकड़े-टुकड़े आकाश (हाइकु संग्रह : डॉ. भगवतशरण अग्रवाल) प्रकाशन वर्ष - 1987
• दर्रों पर की राई (हाइकु संग्रह : डॉ. लक्ष्मण प्रसाद नायक) प्रकाशन वर्ष - 1987
• उनके बोल (हाइकु संग्रह : रमेश कुमार त्रिपाठी) प्रकाशन वर्ष - 1989
• लकड़ी का सपना (हाइकु संग्रह : डॉ. सुधा गुप्ता) प्रकाशन वर्ष - 1989
• हाइकु १९८९ (हाइकु संकलन : संपादक कमलेश भट्ट "कमल" एवं रामनिवास पंथी प्रकाशन वर्ष 1989
(द्वितीय उत्थान 1990-1999)
• जुगनुप्रभा (हाइकु संग्रह : डॉ लक्ष्मण प्रसाद नायक) प्रकाशन वर्ष- 1990
• त्रिशूल (हाइकु संग्रह : बीजेन्द्र कुमार जैमिनी) प्रकाशन वर्ष- 1990
• उत्कृष्ट हाइकु (अनुवाद : अंजलि देवधर) प्रथम संस्करण- 1991
• सांप और सीढ़ी (हाइकु संग्रह : नीरज ठाकुर) प्रकाशन वर्ष -1991
• चितकबरी (हाइकु संग्रह : मनोज सोनकर) प्रकाशन वर्ष -1992
• देखन में छोटे लागे (हाइकु संग्रह : लक्ष्मण प्रसाद नायक) प्रकाशन वर्ष- 1995
• अर्घ्य (हाइकु संग्रह : डॉ. भगवत शरण अग्रवाल) प्रकाशन वर्ष- 1995
• अग्नि पखेरू (हाइकु संग्रह : डॉ. रमाकांत श्रीवास्तव) प्रकाशन वर्ष- 1995
• अनुभूति (हाइकु संग्रह : उर्मिला कौल) प्रकाशन वर्ष -1995
• अनुभूति कलश (हाइकु संग्रह : रमेश कुमार त्रिपाठी) प्रकाशन वर्ष- 1995
• स्वर विविध क्षण बोध के (हाइकु संग्रह : डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष- 1996
• सबरस (हाइकु संग्रह : डॉ. भगवतशरण अग्रवाल) प्रकाशन वर्ष- 1997
• तरु देवता पाखी पुरोहित (हाइकु संग्रह : डॉ सुधा गुप्ता) प्रकाशन वर्ष- 1997
• जीवन दर्पण (हाइकु संग्रह : डॉ रमाकांत श्रीवास्तव) प्रकाशन वर्ष- 1997
• सांसों की किताब (हाइकु संग्रह : आदित्य प्रताप सिंह) प्रकाशन वर्ष- 1997
• प्रतिबिंबित तुम (हाइकु संग्रह : डॉ. शैल रस्तोगी) प्रकाशन वर्ष- 1998
• पतझर की साँझ (हाइकु संग्रह : सिद्धेश्वर) प्रकाशन वर्ष- 1998
• वियोगिनी (हाइकु खंडकाव्य : राम नारायण पटेल) प्रकाशन वर्ष- 1998
• क्षण के कण (हाइकु संग्रह : रमेश चंद्र शर्मा चंद्र) प्रकाशन वर्ष - 1998
• खुर्दबीन (हाइकु संग्रह : मनोज सोनकर प्रकाशन वर्ष- 1999
• गुलेल (हाइकु संग्रह : सदाशिव कौतुक) प्रकाशन वर्ष- 1999
• वक्त दस्तक देगा (हाइकु संग्रह : सत्येंद्र कुमार मिश्र) प्रकाशन वर्ष- 1999
• वर्तमान की आंखें (हाइकु संग्रह : रामनिवास पंथी) प्रकाशन वर्ष -1999
• हाइकु- १९९९ (हाइकु संकलन : संपादक- कमलेश भट्ट कमल) प्रकाशन वर्ष- 1999
(तृतीय उत्थान 2000-2009)
• शब्दवेधी (हाइकु संग्रह : सतीश दुबे) प्रकाशन वर्ष- 2000
• त्रिपादिका (हाइकु संग्रह : दया कृष्ण विजयवर्गीय "विजय") प्रकाशन वर्ष- 2000
• हाइकु चतुष्क (हाइकु संग्रह : प्रदीप कुमार दाश "दीपक") प्रकाशन वर्ष- 2000
• मइनसे के पीरा (हाइकु संग्रह : प्रदीप कुमार दाश "दीपक") प्रकाशन वर्ष- 2000
• इतना कुछ (हाइकु संग्रह : जवाहर इन्दु) प्रकाशन वर्ष - 2000
• इंद्रधनुष (हाइकु संग्रह : डॉ. भगवतशरण अग्रवाल) प्रकाशन वर्ष- 2000
• उर्ध्वमूल (हाइकु संग्रह : प्रेम नारायण पंत) प्रकाशन वर्ष- 2000
• कोतवाल नशे में (हाइकु संग्रह : चन्द्रशेखर शर्मा "शेखर") प्रकाशन वर्ष- 2006
• कूकी जो पिकी (हाइकु संग्रह : डॉ. सुधा गुप्ता) प्रकाशन वर्ष- 2000
• कौंध (हाइकु संग्रह : रमेश चन्द्र शर्मा "चन्द्र") प्रकाशन वर्ष- 2000
• चाँदी के अरघे में (हाइकु संग्रह : डॉ. सुधा गुप्ता) प्रकाशन वर्ष- 2000
• ज्योति विहग (हाइकु व हाइकु गीत : नलिनीकांत) प्रकाशन वर्ष- 2000
• आखर पाँखी (हाइकु संग्रह : भगवत भट्ट) प्रकाशन वर्ष - 2000
• आचमन (हाइकु संग्रह : बिन्दूजी महाराज बिन्दू) प्रकाशन वर्ष 2001
• आर पार (हाइकु संग्रह : सदाशिव कौतुक) प्रकाशन वर्ष- 2001
• उड़े परिन्दे (हाइकु गीत संग्रह : सूर्य देव पाठक "पराग") प्रकाशन वर्ष- 2001
• कदम्ब (हाइकु संग्रह : राजेंद्र बहादुर सिंह "राजन") प्रकाशन वर्ष 2001
• हाइकु मंजरी (हाइकु संकलन : संपादक- डॉ राम नारायण पटेल "राम") प्रकाशन वर्ष 2001
• खयाल बुनती हूँ (हाइकु संग्रह : उर्मिला अग्रवाल) प्रकाशन वर्ष - 2001
• चिंतन के विविध क्षण (हाइकु संग्रह : डॉ. रमाकांत श्रीवास्तव) प्रकाशन वर्ष - 2001)
• मन की पीड़ा (हाइकु संग्रह : डॉ. महावीर सिंह) प्रकाशन वर्ष 2001
• सर्वमंगला (हाइकु प्रबंध काव्य : नलिनी कांत) प्रकाशन वर्ष- 2001
• सन्नाटा खिंचे दिन (हाइकु संग्रह : डॉ. शैल रस्तोगी) प्रकाशन वर्ष 2001
• क्षणांश (हाइकु संग्रह : रमेश चंद्र शर्मा "चंद्र") प्रकाशन वर्ष 2001
• अंकुश (हाइकु संग्रह : श्याम खरे) प्रकाशन वर्ष- 2002
• बालश्री (हाइकु संग्रह : डॉ. रमाकांत श्रीवास्तव) प्रकाशन वर्ष- 2002
• मन की बात (हाइकु संग्रह : राजेन्द्र मोहन त्रिवेदी "बंधु") प्रकाशन वर्ष- 2002
• धूप से गपशप (हाइकु संग्रह : डॉ. सुधा गुप्ता) प्रकाशन वर्ष- 2002
• अनोखे फूल अनोखे रंग (हाइकु संग्रह : माताप्रसाद विश्वकर्मा "अकेला") प्रकाशन वर्ष - 2002
• उमंग (हाइकु संग्रह : कुंदन पाटील) प्रकाशन वर्ष - 2002
• एक और वामन (हाइकु संग्रह : डॉ. दयाकृष्ण विजयवर्गीय "विजय") प्रकाशन वर्ष- 2002
• दुःख तो पाहुने हैं (हाइकु संग्रह : डॉ. शैल रस्तोगी) प्रकाशन वर्ष- 2002
• नकेल (हाइकु संग्रह : सदाशिव कौतुक) प्रकाशन वर्ष- 2002
• प्यार के बोल (हाइकु संग्रह : डॉ. महावीर सिंह) प्रकाशन वर्ष- 2002
बिंब (हाइकु संकलन : संपादन- शिवा श्रीवास्तव एवं मधु वर्मा) प्रकाशन वर्ष- 2002
• हाइकु बाल विनोद (हाइकु संग्रह : नलिनीकांत) प्रकाशन वर्ष- 2002
• हाइकु शती (हाइकु संग्रह : रघुनाथ भट्ट) प्रकाशन वर्ष - 2002
• हाइकु रामायण (हाइकु महाकाव्य रामसागर सिंह) प्रकाशन वर्ष- 2002
• हिन्दी के सर्वश्रेष्ठ हाइकु (हाइकु संकलन : संपादक- रमाकांत) प्रकाशन वर्ष- 2002
• हिन्दी कवयित्रियों की हाइकु साधना (हाइकु संकलन : डॉ. भगवत शरण अग्रवाल) प्रकाशन वर्ष- 2002
• आस्था के दीप (हाइकु संग्रह : संतोष कुमार सिंह) प्रकाशन वर्ष- 2002
• रुढ़ियों का आकाश (हिन्दी का प्रथम सेन्रियू संग्रह : प्रदीप कुमार दाश "दीपक") प्रकाशन वर्ष - 2003
• अक्षर हीरे मोती (हाइकु संग्रह : डॉ. शैल रस्तोगी) प्रकाशन वर्ष- 2003 • आईना सच कहे (हाइकु संग्रह : संतोष कुमार सिंह) प्रकाशन वर्ष- 2003
• कड़ी धूप में (हाइकु संग्रह : केशव शरण) प्रकाशन वर्ष - 2003
• चिड़िया आकाश चीर गई (हाइकु संग्रह : मदन मोहन उपेंद्र)
प्रकाशन वर्ष- 2003
• दहेज (हाइकु संग्रह : स्वर्ण किरण) प्रकाशन वर्ष - 2003
• नृत्य में अवसाद (हाइकु संग्रह : रमाकांत) प्रकाशन वर्ष - 2003
• बाँसुरी है तुम्हारी (हाइकु संग्रह : डॉ. शैल रस्तोगी) प्रकाशन वर्ष- 2003 • बूंद बूंद में सागर (हाइकु संग्रह : सावित्री डागा) प्रकाशन वर्ष- 2003
• मन बंजारा (हाइकु संग्रह : भास्कर तैलंग) प्रकाशन वर्ष- 2003
• मन के सहचर (हाइकु संग्रह : रमेश कुमार त्रिपाठी) प्रकाशन वर्ष- 2003
• शेष बहुत कुछ (हाइकु संग्रह : रामनिवास मानव) प्रकाशन वर्ष- 2004
• सूरज ढूंढे किरण सतरंगी (हाइकु संग्रह : डॉ. चंद्रकांत मेहता) प्रकाशन वर्ष- 2003
• हाइकु रत्नाकर (हाइकु संकलन : संपादक- राय बहादुर शर्मा निराश) प्रकाशन वर्ष- 2003
• हाइकु त्रिशती (हाइकु संग्रह : आचार्य रघुनाथ भट्ट) प्रकाशन वर्ष- 2003
• हाइकु वाटिका (हाइकु संकलन : संपादक- प्रदीप कुमार दास दीपक) प्रकाशन वर्ष- 2004
• हूँ भी, नहीं भी (हाइकु संग्रह : डॉ. भगवतशरण अग्रवाल) प्रकाशन वर्ष - 2004
• कालांश (हाइकु संग्रह : इंदिरा अग्रवाल) प्रकाशन वर्ष- 2004
• उधेड़बुन (हाइकु संग्रह : गौरी शंकर श्रीवास्तव) प्रकाशन वर्ष - 2004 • बरसता दर्द (हाइकु संग्रह - श्याम खरे) प्रकाशन वर्ष - 2004
• बाबुना जो आएगी (हाइकु-तांका संग्रह : डॉ. सुधा गुप्ता) प्रकाशन वर्ष - 2004
• बेल के पत्ते (हाइकु संग्रह : प्रो. आदित्य प्रताप सिंह) प्रकाशन वर्ष - 2004
• बोनसाई (हाइकु संग्रह : उर्मिला कौल) प्रकाशन वर्ष - 2004
• अकेला था समय (हाइकु संग्रह : डॉ. सुधा गुप्ता) प्रकाशन वर्ष - 2004
• एक टुकड़ा जिंदगी (हाइकु संग्रह : प्रदीप श्रीवास्तव) प्रकाशन वर्ष - 2004
• जागरण के स्वर (सेन्रियू संग्रह : श्री सिद्धेश्वर) प्रकाशन वर्ष - 2004
• दोना भर त्रिदल (हाइकु संग्रह : नीलमेन्दु सागर) प्रकाशन वर्ष - 2004
• धरा के लिये (हाइकु संग्रह : डॉ. निर्मल ऐमा) प्रकाशन वर्ष - 2004
• प्यासा वन पाखी (हाइकु संग्रह : डॉ. रमाकांत श्रीवास्तव) प्रकाशन वर्ष - 2004
• हाइकु शताष्टक (हाइकु संग्रह : डॉ. मिर्ज़ा हसन नासिर) प्रकाशन वर्ष- 2004
• मकड़जाल (हाइकु संग्रह : भास्कर) प्रकाशन वर्ष- 2004
• मोती कच्चे धागे में (हाइकु संग्रह : गोपाल बाबू शर्मा) प्रकाशन वर्ष- 2004
• हाइकु शब्द छवि (हाइकु संग्रह : नलिनी कांत) प्रकाशन वर्ष- 2004
• बिल्व पत्र (हाइकु संग्रह : उर्मिला कौल) प्रकाशन वर्ष- 2004
• सुर नहीं सुरीले (सेन्रियू संग्रह : सिद्धेश्वर) प्रकाशन वर्ष- 2004
• उजड़ा चाँद (हाइकु संग्रह- डाॅ. राजकुमारी पाठक) प्रकाशन वर्ष - 2004
• रोली अक्षत (हाइकु संग्रह : रमेश कुमार सोनी) प्रकाशन वर्ष - 2004
• आजादी की अहल्या (हाइकु संग्रह- साधुशरण वर्मा "सरन") प्रकाशन वर्ष- 2005
• ज्वलंत (हाइकु संग्रह : रामप्रसाद अटल) प्रकाशन वर्ष- 2005
• बूंद-बूंद बादल (हाइकु संग्रह : राजेन्द्र वर्मा) प्रकाशन वर्ष- 2005
• मोनालिसा की मुस्कान (हाइकु संग्रह : नीलमेन्दु सागर) प्रकाशन वर्ष- 2005
• मुखर मौन (हाइकु संग्रह : श्याम खरे) प्रकाशन वर्ष - 2005
• हाइकु गीत वीणा (हाइकु नलिनीकांत) प्रकाशन वर्ष- 2005
• हाइकु सप्तक (हिन्दी के सर्वश्रेष्ठ सात हाइकुकारों का परिचय, हाइकु एवं उनके विचार : संपादक- प्रदीप कुमार दाश "दीपक") प्रकाशन वर्ष- 2006
• कल्पना के स्वर (हाइकु संग्रह : रमाकांत श्रीवास्तव) प्रकाशन वर्ष- 2006
पानी मांगता देश (सेन्रियू संग्रह : डॉ. सुधा गुप्ता) प्रकाशन वर्ष- 2006
• फिर बौराये आम (हाइकु संग्रह : मुचकुंद शर्मा) प्रकाशन वर्ष- 2006
• चुलबुली रात ने (हाइकु संग्रह : डॉ. सुधा गुप्ता) प्रकाशन वर्ष - 2006
• उत्कृष्ट हाइकु (अनुवाद : अंजलि देवधर) द्वितीय संस्करण- 2006
• उर्वरा (हाइकु संकलन : संपादिका डॉ. शैल रस्तोगी प्रकाशन वर्ष- 2006
• एक तिली (हाइकु संग्रह : सदाशिव कौतुक) प्रकाशन वर्ष- 2006
• आकाशगंगा की छाँव में (हाइकु संग्रह : धनंजय मिश्र) प्रकाशन वर्ष- 2007
• मेहंदी लिखे खत (हाइकु संग्रह : शैल रस्तोगी) प्रकाशन वर्ष- 2007
• हाइकु गंगा (हाइकु संग्रह : संतोष कुमार सिंह) प्रकाशन वर्ष- 2007
• क्षितिज (हाइकु संग्रह : शैल कुमारी सक्सेना) प्रकाशन वर्ष- 2007
• पाँच सात पाँच (हाइकु संग्रह : पवन कुमार जैन) प्रकाशन वर्ष- 2007
• हाइकु यात्रा (हाइकु संग्रह : कश्मीरी लाल चावला) प्रकाशन वर्ष- 2007
• चिंदी-चिंदी जिंदगी (हाइकु संकलन : संपादक- सतीश राज पुष्करणा) प्रकाशन वर्ष- 2008
• जाग गई है शाम (हाइकु संग्रह : हारून रशीद अश्क) प्रकाशन वर्ष - 2008
• जो सच कहे (हाइकु संग्रह : मीना अग्रवाल) प्रकाशन वर्ष- 2008
• नदी हुई बेआब (हाइकु संग्रह : कुंदनलाल उप्रेती) प्रकाशन वर्ष- 2008
• बूंद-बूंद रोशनी (हाइकु संग्रह : सतीश राज पुष्करणा) प्रकाशन वर्ष- 2008
• लखनऊ के हाइकुकार (हाइकु संकलन : संपादक - पवन कुमार जैन) प्रकाशन वर्ष- 2008
• शब्द शब्द है मोती (हाइकु संग्रह : प्रदीप गर्ग "पराग" प्रकाशन वर्ष- 2008
• सूली लटका चांद (हाइकु संग्रह : कुंदनलाल उप्रेती) प्रकाशन वर्ष- 2008
• यादें (हाइकु संग्रह : कश्मीरी लाल चावला) प्रकाशन वर्ष- 2008
• अमलतास (हाइकु संग्रह : कमलेश भट्ट कमल) प्रकाशन वर्ष- 2009
• कोरी माटी के दीये (हाइकु संग्रह : डॉ सुधा गुप्ता) प्रकाशन वर्ष- 2009
• धूप कुंदन (हाइकु संग्रह : डॉ. सुरेंद्र वर्मा) प्रकाशन वर्ष- 2009
• धूप-कुंदन (हाइकु संग्रह : डॉ. सुरेन्द्र वर्मा) प्रकाशन वर्ष- 2009
• बूंद बूंद सागर (68 भाषाओं में अनूदित हाइकु संग्रह : रामनिवास मानव) प्रकाशन वर्ष- 2009
• हाइकु रत्न मालिका (संस्कृत अनूदित हाइकु संग्रह : डॉ. रामनिवास मानव) प्रकाशन वर्ष- 2009
• हिंदी हाइकु विश्वकोश (हाइकु कोश : संपादक- डॉ. भगवत शरण अग्रवाल) प्रकाशन वर्ष- 2009
• हाइकु २००९ (हाइकु संकलन : संपादक - कमलेश भट्ट कमल) प्रकाशन वर्ष- 2009
(चतुर्थ उत्थान 2010-2019)
• कुछ ऐसा हो (हाइकु संकलन : संपादक- राजेन्द्र मोहन त्रिवेदी "बंधु" प्रकाशन वर्ष- 2010
• तराशे पत्थरों की आँख (हाइकु संग्रह : डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष- 2010
• वक्त के साथ-साथ (हाइकु संग्रह : पुष्पा जमुवार) प्रकाशन वर्ष- 2010
• सदा रहे जो (हाइकु संग्रह : डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष- 2010
• अमरबेल (हाइकु संग्रह : डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष 2011
• एक पल के लिए (हाइकु संग्रह : डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष- 2011
• आशा के बीज (हाइकु संग्रह : डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष- 2011
• लहरों पर धूप (हाइकु संग्रह : डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष 2011
• परिसंवाद (साक्षात्कार : सं. डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष- 2011
• सदी के प्रथम दशक का हिन्दी हाइकु काव्य (सं. डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष- 2011
• सच बोलते शब्द (हाइकु संकलन : राजेन्द्र मोहन त्रिवेदी "बंधु") प्रकाशन वर्ष 2011
• हाइकु ऋचाएँ (हाइकु संग्रह : नलिनीकांत) प्रकाशन वर्ष 2011
• बैरी हुआ जमाना (हरियाणवी हाइकु संग्रह : डॉ. रामनिवास मानव) प्रकाशन वर्ष- 2011
• मिथिलेश दीक्षित की हाइकु रचनाधर्मिता (संपादक - डॉ. रमाकांत श्रीवास्तव) प्रकाशन वर्ष- 2011
• बोलती यादें (हाइकु संग्रह : डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष 2012
• गुलाबों का शहर (हाइकु संग्रह : देवेन्द्र नारायण दास) प्रकाशन वर्ष 2012
• प्रकाश के हाइकु (हाइकु संग्रह : प्रकाश कांबले) प्रकाशन वर्ष- 2012
• दर्पण के सवाल (हाइकु संग्रह : डॉ. अनीता कपूर) प्रकाशन वर्ष- 2012
• मर्ममय (हाइकु संग्रह : हेमंत जकाते) प्रकाशन वर्ष- 2012
• यथार्थ की जमीन (हाइकु संग्रह : नरेंद्र प्रसाद नवीन) प्रकाशन वर्ष 2012
• शब्दों सजी वेदना (हाइकु संग्रह : डॉ. सतीश राज पुष्करणा) प्रकाशन वर्ष- 2012
• सवेरों की दस्तक (हाइकु संकलन : संपादन - डॉ. सुधा गुप्ता एवं उर्मिला अग्रवाल) प्रकाशन वर्ष- 2012
• हायकु रत्न (हाइकु संग्रह : भगवत दुबे) प्रकाशन वर्ष- 2012
• एक से एक/हाइकु हस्ताक्षर/एक सौ एक (विनय मोहंता) प्रकाशन वर्ष- 2012
• मेहंदी रचे हाथ (हाइकु संग्रह : रामनिवास मानव) प्रकाशन वर्ष- 2012
• बांके दरिया (हाइकु संग्रह : कश्मीरी लाल चावला) प्रकाशन वर्ष- 2013
• हाइकू बोलता है (पंजाबी-हिन्दी हाइकु संग्रह : डॉ. नितनेम सिंह बराड़) प्रकाशन वर्ष- 2013
• अभिनव इमरोज (हाइकु विशेषांक : संपादक- डॉ. मिथिलेश दीक्षित प्रकाशन वर्ष - 2013
• आंगन में गौरैया (हाइकु संग्रह : डॉ. कुँवर दिनेश सिंह) प्रकाशन वर्ष- 2013
• पगडण्डी अकेली (हाइकु संग्रह : डॉ. कुँवर दिनेश सिंह) प्रकाशन वर्ष- 2013
• शब्द डरते नहीं (हाइकु संग्रह : राजकुमार प्रेमी) प्रकाशन वर्ष- 2013
• बारहमासा हाइकु माला (हाइकु संग्रह : डॉ. कुँवर दिनेश सिंह) प्रकाशन वर्ष 2014
• श्रेष्ठ हाइकु (हाइकु संकलन : संपादक- अविनाश बागड़े) प्रकाशन वर्ष- 2014
• बूँद में सागर (हाइकु संग्रह : हेमंत जकाते) प्रकाशन वर्ष 2014
• भोर आस-पास है (हाइकु संग्रह : डॉ. उर्मिला अग्रवाल) प्रकाशन वर्ष 2014
• मधु मालिका (हाइकु संकलन : संपादक- डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष- 2014
• रात में जन्मा सूर्य (हाइकु संग्रह : मिथिलेश कुमारी मिश्र) प्रकाशन वर्ष- 2014
• सफर के छाले हैं (हाइकु संग्रह : डॉ. सुधा गुप्ता) प्रकाशन वर्ष 2014
• हाइकु व्योम (हाइकु संकलन : संपादन- उषा अग्रवाल) प्रकाशन वर्ष- 2014
• डॉ. मिथिलेश दीक्षित का हाइकु संसार (संपादक- हरिश्चंद्र शाक्य एवं हरीतिमा दीक्षित) प्रकाशन वर्ष- 2014
• डॉ. मिथिलेश दीक्षित के हाइकु-काव्य में प्रकृति एवं पर्यावरण (संपादक : डाॅ. त्रिभुवन राय) प्रकाशन वर्ष- 2014
• सीपियों में बन्द सागर (हाइकु संकलन : संपादन- डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष 2015)
• हाइकु प्रकाश के (हाइकु संग्रह : प्रकाश कांबले) प्रकाशन वर्ष- 2015
• जागो बिटिया (बाल हाइकु संग्रह : डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष- 2015
• बसना के हाइकुकार (हाइकु संकलन : संपादक- रमेश सोनी) प्रकाशन वर्ष 2015
• मेरी जिज्ञासा (हाइकु संग्रह : डॉ. आनंद शाक्य) प्रकाशन वर्ष- 2015
• हाइकु सुगंधा (हाइकु संग्रह : संतोष कुमार सिंह) प्रकाशन वर्ष- 2015
• भविष्य के सितारे (हाइकु संग्रह : कश्मीरी लाल चावला) प्रकाशन वर्ष- 2013
• चिंतन के चित्र में प्रयोगों के रंग (सर्जनात्मक : डाॅ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष- 2015
• हिन्दी हाइकु काव्य : स्वरूप और विकास (इतिहासपरक : डॉ मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष- 2015
• चर्चा से चिन्तन तक (साक्षात्कार : डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष- 2015
• डॉ. मिथिलेश दीक्षित का हाइकु साहित्य (संपादक - डॉ. अमरेन्द्र) प्रकाशन वर्ष- 2015
• रस छलके (डॉ. मिथिलेश दीक्षित के चयनित हाइकु : संंपादक- डॉ. कुमुद रामानन्द बंसल) प्रकाशन वर्ष- 2015
• हिन्दी हाइकु काव्य : सन्दर्भ एवं विमर्श (डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष- 2015
• शत हाइकुकार साल शताब्दी (हाइकु संकलन : संपादन विभा रानी श्रीवास्तव) प्रकाशन वर्ष 2016
• तीर बनी कलम (हाइकु संग्रह : डॉ. कुंदन लाल उप्रेती) प्रकाशन वर्ष- 2016
• हाइगा आनन्दिका (हाइगा संग्रह : डॉ. सुधा गुप्ता) प्रकाशन वर्ष 2016
• झरे पत्ते बोलते (हाइकु संग्रह : देवेन्द्रनारायण दास) प्रकाशन वर्ष- 2016
• हाइकु संसार (मुरारी लाल "दीपक") प्रकाशन वर्ष- 2016
• हाइकु रत्न (हाइकु संग्रह : कश्मीरी लाल चावला) प्रकाशन वर्ष- 2016
• चूँ-चूँ-चूँ (हाइकु संग्रह : सूर्यनारायण गुप्त "सूर्य") प्रकाशन वर्ष- 2016
• हाइकू शाखाएँ (चौधरी अमी चंद) प्रकाशन वर्ष- 2016
• प्रकृति की गोद में (हाइकु संग्रह : प्रदीप कुमार दाश "दीपक") प्रकाशन वर्ष - 2017
झाँकता चाँद (हाइकु संकलन : संपादक- प्रदीप कुमार दास "दीपक") प्रकाशन वर्ष 2017
• तीन टिप्पे (हाइकु संग्रह : कैलाश वाजपेयी) प्रकाशन वर्ष- 2017
• प्रवाह (हाइकु-ताँका संकलन : संपादक अविनाश बागड़े) प्रकाशन वर्ष- 2017
• डाली का फूल (हाइकु संग्रह : बलजीत सिंह) प्रकाशन वर्ष 2017
• देहरी पे सूरज (हाइकु मुक्तक संग्रह : देवेन्द्र नारायण दास) प्रकाशन वर्ष- 2017
• मधु कृति (हाइकु संग्रह : मधु सिंघी) प्रकाशन वर्ष- 2017
• दौड़ दौड़ हिरना (सेन्रियू संग्रह : डॉ. सुधा गुप्ता) प्रकाशन वर्ष- 2017
• हाइकु की सुगंध (हाइकु संकलन : संपादक- संजय कौशिक) प्रकाशन वर्ष- 2017
• चीं-चीं-चीं (हाइकु संग्रह : सूर्यनारायण गुप्त "सूर्य") प्रकाशन वर्ष- 2017
• हाइकु मंजरी (हाइकु संग्रह : डॉ. विष्णु शास्त्री "सरल") प्रकाशन वर्ष- 2017
• मन की पाँखें (हाइकु संग्रह : डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय) प्रकाशन वर्ष- 2017
• हिन्दी हाइकु संवेदना और शिल्प ( संपादक- डॉ. रामनारायण पटेल) प्रकाशन वर्ष- 2017
• दोहाइकु (दोहा-हाइकु संग्रह : विवेक कवीश्वर) प्रकाशन वर्ष- 2017
• हाइकु मञ्जूषा (समसामयिक हाइकु संचयन : संपादक- प्रदीप कुमार दाश "दीपक") प्रकाशन वर्ष- 2018
• छत्तीसगढ़ की हाइकु साधना (हाइकु संकलन) संपादक- प्रदीप कुमार दाश "दीपक" प्रकाशन वर्ष 2018
• परछाइयाँ (सत्ताइस भाषा व बोलियों में अनूदित हाइकु : प्रदीप कुमार दाश "दीपक") प्रकाशन वर्ष- 2018
• सीप में मोती (भाग - 1 हाइकु संकलन : संपादक- मनमोहन शर्मा "शरण") प्रकाशन वर्ष - 2018
• सुगंधा (हाइकु संग्रह : किरण मिश्रा) प्रकाशन वर्ष- 2018
• मेरे प्रतिनिधि हाइकु (हाइकु संग्रह : डॉ. मिथिलेश दीक्षित) प्रकाशन वर्ष 2018
• अंतर्नाद (हाइकु एवं सेन्रियू संग्रह : डॉ. सुशील कुमार शर्मा) प्रकाशन वर्ष- 2018
• यादों के पंछी (हाइकु संग्रह : डॉ. सुरंगमा यादव) प्रकाशन वर्ष- 2018
• मिथिलेश दीक्षित का काव्य चिन्तन एवं विमर्श (संपादक : डाॅ. सतीश चन्द्र शर्मा "सुधांशु") प्रकाशन वर्ष- 2018
• पीड़ा के द्वीप (हाइकु संग्रह : सूर्य नारायण गुप्त "सूर्य") प्रकाशन वर्ष- 2019
• सीप में मोती (भाग-2, हाइकु संकलन : संपादक मनमोहन शर्मा "शरण") प्रकाशन वर्ष 2019
• हाइकु मंथन (हाइकु संकलन : संपादक- विवेक कवीश्वर) प्रकाशन वर्ष- 2019
• स्वप्न श्रृंखला (संपादक - रामेश्वर कम्बोज "हिमांशु" एवं डॉ. कविता भट्ट) प्रकाशन वर्ष- 2019
• बंद कर लो द्वार (हाइकु संग्रह : रामेश्वर कम्बोज "हिमांशु") प्रकाशन वर्ष- 2019
• धुंध के पार (हाइकु संग्रह : रंजना राजीव श्रीवास्तव) प्रकाशन वर्ष- 2019
• शून्य और सृष्टि (हाइकु संग्रह : रंजना राजीव श्रीवास्तव) प्रकाशन वर्ष- 2019
• पात लजीले (हाइकु संग्रह : निवेदिताश्री) प्रकाशन वर्ष- 2019
• पीड़ा के द्वीप (हाइकु संग्रह : सूर्यनारायण गुप्त "सूर्य") प्रकाशन वर्ष- 2019
• हाइकु- २०१९ (हाइकु संकलन : संपादक- कमलेश भट्ट कमल एवं डॉ. जगदीश व्योम) प्रकाशन वर्ष- 2019
(पंचम उत्थान : 2020 से 2023 अब तक)
• फ्लैम ऑफ द फाॅरेस्ट (संपादक - कुँवर दिनेश सिंह) प्रकाशन वर्ष - 2020
• हाइकु की अवधारणा और हिन्दी हाइकु संसार (डॉ. पूर्वा शर्मा) प्रकाशन वर्ष - 2020
• भीगी सड़क (हाइकु, ताँका, सेदोका, चोका, कतौता, हाइबुन एवं कविताओं का मिश्रित संग्रह : रुबी दास) प्रकाशन वर्ष - 2020
• रायगढ़ की हाइकु साधना (हाइकु संकलन : संपादक प्रदीप कुमार दाश "दीपक") प्रकाशन वर्ष- 2021
• प्रवासी मन (हाइकु संग्रह) जेन्नी शबनम, प्रकाशन वर्ष - 2021
• सप्तपदी (हाइकु संकलन) संपादक- रामेश्वर कांबोज, प्रकाशन वर्ष- 2021
• अप्रमेय (हाइकु संकलन : भीकम सिंह) प्रकाशन वर्ष- 2021
• हाइकु (हाइकु संग्रह : अल्पा जितेश तन्ना) प्रकाशन वर्ष- 2021
• मनोभावों की अभिव्यक्ति (हाइकु संचयन : संपादक - ओमप्रकाश क्षत्रिय 'प्रकाश') प्रकाशन वर्ष - 2021
• दीप और पतंग (हाइकु संग्रह : प्रदीप कुमार दाश "दीपक") प्रकाशन वर्ष - 2021
• वर्ण सितारे (हाइकु संग्रह : ऋता शेखर मधु) प्रकाशन वर्ष - 2021
• सप्तस्वर (संपादक - डॉ. कुँवर दिनेश सिंह) प्रकाशन वर्ष - 2021
• सपनों की धूप - रचना श्रीवास्तव
• हाइकु पहेलियां (राधेश्याम), प्रथम एवं द्वितीय अंक
• सप्तपर्णा - (डॉ कविता भट्ट) प्रकाशन वर्ष - 2021
• सप्तरंग (संपादक - डॉक्टर सुरंगमा यादव, व कृष्णा वर्मा) प्रकाशन वर्ष - 2021
• शैल शिखर (संपादक - डॉ. हरदीप कौर संधू व डॉ. कविता भट्ट) प्रकाशन वर्ष - 2021
• स्वर्ण शिखर (संपादक - रामेश्वर कांबोज व हरदीप कौर) प्रकाशन वर्ष - 2021
• सिंदूरी भोर (हाइकु संग्रह : कृष्णा वर्मा) प्रकाशन वर्ष - 2021
• भाव प्रकोष्ठ (हाइकु संग्रह : डॉ. सुरंगमा यादव) प्रकाशन वर्ष - 2021
• चुटकी भर रंग (हाइकु संग्रह : डॉ. रंजना वर्मा) प्रकाशन वर्ष - 2021
• जुगनू (हाइकु संग्रह : रंजना वर्मा) प्रकाशन वर्ष - 2021
• हाइकु काव्य के हस्ताक्षर (साझा संग्रह : संपादक- निवेदिता श्री व महिमा वर्मा) प्रकाशन वर्ष- 2021
• वीणा के तार (हाइकु, सेन्रियू, ताँका संग्रह : प्रवीण कुमार दाश) प्रकाशन वर्ष- 2021
• ज्योति प्रहर (हाइकु संग्रह : प्रकाशन वर्ष- 2021)
• सूर्य का दर्द (हाइकु संग्रह : सूर्यनारायण गुप्त "सूर्य") प्रकाशन वर्ष- 2021)
• सिवानों पे गाँव (हाइकु संग्रह : भीकम सिंह) प्रकाशन वर्ष- 2021
• हाइकु से हाइबुन तक (हाइकु संग्रह : अविनाश बागड़े) प्रकाशन वर्ष- 2021
• हाइकु माला (हाइकु संकलन : सं. - जितेन्द्र उपाध्याय) प्रकाशन वर्ष- 2021
• भोर किरण (हाइकु संग्रह : सुनीता दीक्षित 'श्यामा') प्रकाशन वर्ष - 2023
• वसुन्धरा की आत्मा (हाइकु संग्रह : सुनीता दीक्षित 'श्यामा') प्रकाशन वर्ष - 2023
• यादों के साए (हाइकु संग्रह : सुनीता दीक्षित 'श्यामा') प्रकाशन वर्ष - 2023
• अनकहे आँसू (हाइकु संग्रह : सुनीता दीक्षित 'श्यामा') प्रकाशन वर्ष - 2023
• ख्वाहिश की डोर (हाइकु संग्रह : सुनीता दीक्षित 'श्यामा') प्रकाशन वर्ष - 2023
• बरगद की छाँव (हाइकु संग्रह : सुनीता दीक्षित 'श्यामा') प्रकाशन वर्ष - 2023
• जीवन क्या है (हाइकु संग्रह : सुनीता दीक्षित 'श्यामा') प्रकाशन वर्ष - 2023
• प्रकृति प्रेम (हाइकु संग्रह : सुनीता दीक्षित 'श्यामा') प्रकाशन वर्ष - 2023
• मन के भाव (हाइकु संग्रह : सुनीता दीक्षित 'श्यामा') प्रकाशन वर्ष - 2023
• सतरंगी फुलवारी (हाइकु संग्रह : सुनीता दीक्षित 'श्यामा') प्रकाशन वर्ष - 2023
• बागों के फूल (हाइकु संग्रह : सुनीता दीक्षित 'श्यामा') प्रकाशन वर्ष - 2023
• ओस की बूँद (हाइकु संग्रह : सुनीता दीक्षित 'श्यामा') प्रकाशन वर्ष - 2023
• धरा की गोद (हाइकु संग्रह : सुनीता दीक्षित 'श्यामा') प्रकाशन वर्ष - 2023
• हाइकु हरसिंगार (हाइकु संग्रह : इन्दिरा किसलय) प्रकाशन वर्ष - 2023
-----0-----
हिन्दी हाइकु संग्रह / संकलनों के नाम
1980-1989 (प्रथम उत्थान)
[[शाश्वत क्षितिज]] । [[हाइकु-५७५]] । [[खुश्बू का सफर]] । [[दर्रों पर की राई]] । [[मन के बोल]] । [[टुकड़े टुकड़े आकाश]] । [[लकड़ी का सपना]] । [[हाइकु-१९८९]]
1990-1999 (द्वितीय उत्थान)
[[जुगनुप्रभा]] । [[त्रिशूल]] । [[उत्कृष्ट हाइकु]] । [[साँप और सीढ़ी]] । [[चितकबरी]] । [[देखन में छोटे लागै]] । [[अर्घ्य]] । [[अग्नि पखेरू]] । [[अनुभूति]] । [[अनुभूति कलश]] । [[स्वर विविध क्षण बोध के]] । [[सबरस]] । [[तरु देवता पाखी पुरोहित]] । [[जीवन दर्पण]] । [[साँसों की किताब]] । [[प्रतिबिंबित तुम]] । [[पतझर की साँझ]] । [[वियोगिनी]] । [[क्षण के कण]] । [[खुर्दबीन]] । [[गुलेल]] । [[वक्त दस्तक देगा]] । [[वर्तमान की आँखें]] । [[हाइकु १९९९]]
2000-2009 (तृतीय उत्थान)
[[ शब्दवेधी ]] । [[ त्रिपादिका ]] । [[ हाइकु चतुष्क ]] । [[ मनसा के पीरा ]] । [[ इतना कुछ ]] । [[ इन्द्रधनुष ]] । [[ उर्ध्वमूल ]] । [[ कूकी जो पिकी ]] । [[ कौंध ]] । [[ चाँदी के अरघे में ]] । [[ ज्योति विहग ]] । [[ आखर पाँखी ]] । [[ आचमन ]] । [[ आर-पार ]] । [[ उड़े परिन्दे ]] । [[ कदम्ब ]] । [[ खयाल बुनती हूँ ]] । [[ चिन्तन के विविध क्षण ]] । [[ मन की पीड़ा ]] । [[ सर्वमंगला ]] । [[ सन्नाटा खिंचे दिन ]] । [[ क्षणांश ]] । [[ अंकुश ]] । [[ बालश्री ]] । [[ हाइकु ]] । [ मन की बात ]] । [[ धूप से गपशप ]] । [[ अनोखे फूल, अनोखे रंग ]] । [[ उमंग ]] । [[ एक और वामन ]] । [[ दुःख तो पाहुने हैं ]] । [[ नकेल ]] । [[ प्यार के बोल ]] । [[ बिंब ]] । [[ हाइकु बाल विनोद ]] । [[ हाइकु शती ]] । [[ हाइकु रामायण ]] । [[ हिन्दी के सर्वश्रेष्ठ हाइकु ]] । [[ हिन्दी कवयित्रियों की हाइकु साधना ]] । [[ आस्था के दीप ]] । [[ रूढ़ियों का आकाश ]] । [[ अक्षर हीरे मोती ]] । [[ आईना सच कहे ]] । [[ कड़ी धूप में ]] । [[ चिड़िया आकाश चीर गई ]] । [[ दहेज ]] । [[ नृत्य में अवसाद ]] । [[ बाँसुरी है तुम्हारी ]] । [[ बूँद-बूँद में सागर ]] । [[ मन बंजारा ]] । [[ मन के सहचर ]] । [[ शेष बहुत कुछ ]] । [[ सूरज ढूँढे किरन सतरंगी ]] । [[ हाइकु रत्नाकर ]] । [[ हाइकु त्रिशती ]] । [[ हाइकु वाटिका ]] । [[ हूँ भी; नहीं भी ! ]] । [[ कालांश ]] । [[ उधेड़बुन]] । [[ बरसता दर्द ]] । [[ बाबुना जो आयेगी ]] । [[ बेल के पत्ते ]] । [[ बोनसाई ]] । [[ अकेला था समय ]] । [[ एक टुकड़ा जिन्दगी ]] । [[ दोना भर त्रिदल ]] । [[ धरा के लिये ]] । [[ प्यासा वन पाखी ]] । [[ हाइकु शताष्टक ]] । [[ मकड़जाल ]] । [[मोती कच्चे धागे में ]] । [[ हाइकु शब्द छवि ]] । [[ बिल्व पत्र ]] । [[ सुर नहीं सुरीले ]] । [[ उजड़ा चाँद ]] । [[ रोली अक्षत ]] । [[आजादी की अहल्या ]] । [[ ज्वलंत ]] । [[ बूँद-बूँद बादल ]] । [[ मोनालिसा की मुस्कान ]] । [[ मुखर मौन ]] । [[ हाइकु गीत वीणा ]] । [[ हाइकु सप्तक ]] । [[ कल्पना के स्वर ]] । [[ पानी मांगता देश ]] । [[ फिर बौराये आम ]] । [[ चुलबुली रात ने ]] । [[ उत्कृष्ट हाइकु ]] । [[ उर्वरा ]] । [[ एक तिली ]] । [[ आकाश गंगा की छाँव में ]] । [[ मेहंदी लिखे खत ]] । [[ हाइकु गंगा ]] । [[ क्षितिज ]] । [[ पाँच सात पाँच ]] । [[ हाइकु यात्रा ]] । [[ चिंदी-चिंदी जिन्दगी ]] । [[ जो सच कहे ]] । [[ नदी हुई बेआब ]] । [[ बूँद-बूँद रोशनी ]] । [[ शब्द-शब्द है मोती ]] । [[ सूली लटका चाँद ]] । [[ यादें ]] । [[ अमलतास ]] । [[ धूप-कुंदन ]] । [[ बूँद-बूँद सागर ]] । [[ हाइकु रत्न मालिका ]] । [[ हिन्दी हाइकु विश्व कोश]] । [[ हाइकु-२००९ ]]
2010-2019 (चतुर्थ उत्थान)
[[कुछ ऐसा हो]] । [[ तराशे पत्थरों की आँख ]] । [[वक्त के साथ-साथ]] । [[ सदा रहे जो ]] । [[ अमरबेल ]] । [[ एक पल के लिए ]] । [[ आशा के बीज ]] । [[ लहरों पर धूप ]] । [[ परिसंवाद ]] । [[ सदी के प्रथम दशक का हिन्दी हाइकु काव्य ]] । [[ सच बोलते शब्द ]] । [[ हाइकु ऋचाएँ ]] । [[ बैरी हुआ जमाना ]] । [[ मिथिलेश दीक्षित की रचनाधर्मिता ]] । [[ बोलती यादें ]] । [[ गुलाबों का शहर ]] । [[ प्रकाश के हाइकु ]] । [[ दर्पण के सवाल ]] । [[ मर्ममय ]] । [[ यथार्थ की जमीन ]] । [[ शब्दों सजी वेदना ]] । [[ सवेरों की दस्तक ]] । [[ हायकु रत्न ]] । [[ एक से एक/हाइकु हस्ताक्षर/एक सौ एक]] । [[ मेहंदी रचे हाथ ]] । [[ बांके दरिया ]] । [[ हाइकू बोलता है ]] । [[अभिनव इमरोज़ ]] । [[ श्रेष्ठ हाइकु ]] । [[ बूँद में सागर ]] । [[ मधुमालिका ]] । [[ सफर के छाले हैं ]] । [[ हाइकु व्योम ]] । [[ डॉ. मिथिलेश दीक्षित का हाइकु संसार ]] । [[ डॉ. मिथिलेश दीक्षित के हाइकु काव्य में प्रकृति एवं पर्यावरण ]] । [[ सीपियों में बंद सागर ]] । [[ हाइकु प्रकाश के ]] । [[ जागो बिटिया ]] । [[ बसना के हाइकुकार ]] । [[ मेरी जिज्ञासा ]] । [[हाइकु सुगंधा ]] । [[ भविष्य के सितारे ]] । [[ चिन्तन के चित्र में प्रयोगों के रंग ]] । [[ हिन्दी हाइकु काव्य : स्वरूप और विकास ]] । [[ चर्चा से चिन्तन तक ]] । [[ डॉ. मिथिलेश दीक्षित का हाइकु साहित्य ]] । [[ रस छलके ]] । [[ हिन्दी हाइकु काव्य : सन्दर्भ एवं विमर्श ]] । [[ शत हाइकुकार साल शताब्दी ]] । [[ तीर बनी कलम ]] । [[ हाइगा आनन्दिका ]] । [[ झरे पत्ते बोलते ]] । [[ हाइकु संसार ]] । [[ हाइकु रत्न ]] । [[ चूँ-चूँ-चूँ ]] । [[हाइकु शाखाएँ]] । [[ प्रकृति की गोद में ]] । [[ झाँकता चाँद ]] । [[ तीन टिप्पे ]] । [[ प्रवाह ]] । [[ डाली का फूल ]] । [[ देहरी पे सूरज ]] । [[ मधु कृति ]] । [[ दौड़-दौड़ हिरना ]] । [[ हाइकु की सुगंध ]] । [[ चीं-चीं-चीं ]] । [[ हाइकु मंजरी ]] । [[ मन की पाँखें ]] । [[ हिन्दी हाइकु संवेदना और शिल्प ]] । [[ दोहाइकु ]] । [[ हाइकु मञ्जूषा ]] । [[ छत्तीसगढ़ की हाइकु साधना ]] । [[ परछाइयाँ ]] । [[ सीप में मोती 'भाग-1' ]] । [[ सुगंधा ]] । [[ मेरे प्रतिनिधि हाइकु ]] । [[ अन्तर्नाद ]] । [[ यादों के पंछी ]] । [[ मिथिलेश दीक्षित का काव्य चिन्तन एवं विमर्श ]] । [[ पीड़ा के द्वीप ]] । [[ सीप में मोती 'भाग-2' ]] । [[ हाइकु मंथन ]] । [[स्वप्न श्रृंखला]] । [[बंद कर लो द्वार]] । [[धूंध के पार]] । [[शून्य और सृष्टि]] । [[पात लजीले]] । [[पीड़ा के द्वीप]] । [[ हाइकु-२०१९ ]]
2020-2023 (पंचम उत्थान)
[[फ्लेम ऑफ द फाॅरेस्ट]] । [[हाइकु की अवधारणा और हिन्दी हाइकु संसार]] । [[भीगी सड़क]] । [[रायगढ़ की हाइकु साधना]] । [[प्रवासी मन]] । [[सप्तपदी]] । [[अप्रमेय]] । [[हाइकु]] । [[मनोभावों की अभिव्यक्ति]] । [[दीप और पतंग]] । [[वर्ण सितारे]] । [[सप्तस्वर]] । [[सपनों की धूप]] । [[हाइकु पहेलियां]] । [[सप्तपर्णा]] । [[सप्तरंग]] । [[शैल शिखर]] । [[स्वर्ण शिखर]] । [[सिंदूरी भोर]] । [[भाव प्रकोष्ठ]] । [[चुटकी भर रंग]] । [[जुगनू]] । [[हाइकु काव्य के हस्ताक्षर]] । [[ वीणा के तार ]] । [[ज्योति प्रहर]] । [[सूर्य का दर्द]] । [[सिवानों पे गाँव]] । [[हाइकु से हाइबुन तक]] । [[हाइकु माला]] । [[भोर किरण]] । [[वसुन्धरा की आत्मा]] । [[यादों के साए]] ।[[अनकहे आँसू]] । [[ख्वाहिश की डोर]] । [[बरगद की छाँव]] । [[जीवन क्या है]] । [[प्रकृति प्रेम]] । [[मन के भाव]] । [[सतरंगी फुलवारी]] । [[बागों के फूल]] । [[ओस की बूँद]] । [[धरा की गोद]] । [[हाइकु हरसिंगार]]
एक ही विधा "हाइकु" पर ही केन्द्रित इतने सारे पत्र-पत्रिका, संग्रह व संकलनों के प्रकाशन से स्वतः अनुमान लगाया जा सकता है कि किस प्रकार "हाइकु काव्य शैली" अपनी काव्यात्मक कमनीयता एवं प्रभाविष्णुता से भारतीय काव्य साहित्य में घुल-मिल कर भारतीय काव्य साहित्य की श्रीवृद्धि में एक महत्वपूर्ण आंदोलन के रूप में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही है ।
---0---
- प्रदीप कुमार दाश "दीपक"
व्याख्याता-हिन्दी
साँकरा, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
मो.नं. - 7828104111
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें