हाइकु मञ्जूषा (समसामयिक हाइकु संचयनिका)

卐 ~•~ 卐 ~•~ 卐 ~•~ 卐 ~•~ हाइकु मञ्जूषा (समसामयिक हाइकु संचयनिका) संचालक : प्रदीप कुमार दाश "दीपक" ~•~ 卐 ~•~ 卐 ~•~ 卐 ~•~ 卐

मंगलवार, 24 मार्च 2020

हाइकुकार बाबू लाल शर्मा "विज्ञ" जी के हाइकु

हाइकुकार 

बाबू लाल शर्मा "विज्ञ"


हाइकु शतक (तृतीय)
°°°°°°°
१.
बुलकड़ियाँ
रिक्त गौशाला द्वार 
सूखा गोबर ।

२.
चैत्र प्रभात
विधवा का शृंगार
दूर्वा टोकरी ।

३.
फाग पूर्णिमा
डंडे पर जौ बाली
बालक दौड़ा ।

४.
होली दहन
चूल्हे पे हंसती माँ 
गेहूँ बालियाँ ।

५.
मदिरालय
कुतिया को पकोड़े 
नाली में वृद्ध ।

६.
औषधालय
चारपाई पे वृद्ध
नीम निम्बोली ।

७.
कैर साँगरी
बाजरी की रोटियाँ
हाथ खरोंच ।

८.
चंग का स्वर
मातृ गोद बालिका
आँख में आंसू ।

९.
निम्बू का रस
रंगे हाथ बालिका 
मेंहदी तीली ।

१०.
भंग की गोली
सिल बट्टे पे पिस्ता
बादाम गिरी ।

११.
अजवायन
अरबी की पत्तियाँ
बेसन लेप ।

१२.
प्याज की क्यारी
किसान की बेटियाँ
छाछ राबड़ी ।

१३.
बेसन गट्टा
आग पर लिपटे
आटे की पिंडी ।

१४.
दाल पकौड़ी
सिल बट्टे पे मिर्च
बालिका चीख ।

१५.
महा नवमी
सब्जी में तेज पत्ता 
बाला को सिक्का ।

१६.
पगड़ी रस्म
खीर जलेबी पूरी
खूँटी पे चूड़ी ।

१७.
लग्न पत्रिका
लाल डोर लपेटे
गुड़ चावल ।

१८.
स्वाति नक्षत्र
माँझी की टोकरियाँ
शंख सीपियाँ ।

१९.
धन तेरस
नव युवा हर्षित
मंगल सूत्र ।

२०.
मखाना बीज
कमल पुष्प दल
तैरता युवा ।

२१.
चैत मध्यान्ह
थालियों में गुलाब 
फूलों पे चीनी ।

२२.
कमल डंडी
युवकों की तैराकी
तरुण शव ।

२३.
सरिस्का वन
मृग छौना उछले
लकड़बग्घा ।

२४.
पहाड़ी मार्ग
अनियंत्रित कार
रक्त की धार ।

२५.
बासोड़ा भोर
थाली मे पकवान
पथ में वृद्धा ।

२६.
शहद छत्ता
करील की झाड़ियाँ
भल्लुक मुख ।

२७.
हाथी के दाँत
चूड़ी पर नगीना
खुश जौहरी ।

२८.
 विधान सभा
चौपाल पे बुजर्ग
चंगा पै ताश ।

२९.
सचिवालय
बाल मेले में चाय
आबाद हाट ।

३०.
हैलीकाॅप्टर
खेत में चूहे बिल
झपटा बाज ।

३१।
पावस भोर
चौके में झाड़ती माँ
उछले टोड ।

३२.
पनडुब्बियाँ
सिंघाड़े की लताएँ
जलमुर्गियाँ ।

३३.
सागर तट
रेत से भरी ट्राली 
मच्छ टोकरी ।

३४.
चाँधन ताल
खेजड़ी पर रंग
प्रवासी पंछी ।

३५.
पावस साँझ
नीम झरी पत्तियाँ
धुँआ गुबार ।

३६.
शीत यामिनी
काँपे किसान हाथ  
टार्च फावड़ा ।

३७.
ग्रीष्म मध्यान्ह
वृद्धा बो रही खेत 
मूँगफलियाँ ।

३८.
रसोई गैस
चिल्ली में सूखे कण्डे 
चारे का झूंपा ।

३९.
रसोईघर
वृद्धा घर जुटाए
सरसों डाँड ।

४०.
तोरई लता
पत्तों पे खीर पूरी
वायस भोज ।

४१.
मातृ दिवस
शहीद की बेटियाँ
अर्थी को काँधा ।

४२.
गौरी पूजन
खेत में गेहूँ काटे
गवरी बाला ।

४३.
ग्रीष्म मध्यान्ह
मौन विद्युत पंखा
कपोत जोड़ा ।

४४.
आम का वृक्ष
चोंच ठोंके विहग
कठफोड़वा ।

४५.
गोंद की बर्फी
खैर बबूल पेड़ 
ग्वाल की जेब ।

४६.
च्यवनप्राश
आँवले की गुठली 
कढ़ाई पल्टा ।

४७.
गेंहू की बोरी
चढाई पर रिक्शा 
हठी युवक ।

४८.
दाह संस्कार
झुका युवक सिर
नाई के आगे ।

४९.
फसल बीमा
खेत में पटवारी 
जेब में भार ।

५०.
चम्बल तट
बजरी भरी नौका 
पुलिस थाना ।

५१.
पाणिग्रहण
माँ के हाथ में हल्दी 
आँखों में नीर ।

५२.
यज्ञोपवीत
पंचगव्य का दोना
वटुक हँसा ।

५३.
मातृ दिवस
फोटो देखती बेटी 
आँखों में नीर ।

५४.
ज्येष्ठ अष्टमी
उबटन कटोरा
चाची भाभियाँ ।

५५.
चैत्र की भोर
दँराती पर हाथ 
माँ बेटी पिता ।

५६.
चैत्र मध्यान्ह
बाल्टी लिए बधूटी 
कटोरदान ।

५७.
चैत्र की साँझ
सिर पे चारा पोट
हाथ गौ रस्सी ।

५८.
जूड़ा मूसल
दुल्हन को रोकती
ननद बुआ ।

५९.
दादी का बक्सा
साटन की अँगिया
चाँदी का सिक्का ।

६०.
मवेशी मेला
कालबेलिया नृत्य 
पुष्कर ताल ।

६१.
भादौ चतुर्थी
चाँद देखे युवक 
गाल पे चाँटा ।

६२.
आषाढ़ पूनो
दिन में सोया पूत
खीझा किसान ।

६३.
चैत्र नवमीं
सिर पर पोटली 
मेले में वधू ।

६४.
सौरूँ का घाट
सिर मुँडे युवक
हाथ पे सिक्के ।

६५.
जेष्ठ मध्यान्ह
किसान परिवार
मूँज मोगरी ।

६६.
सावन वर्षा
वृद्ध खोलता मूँज
खाट दावणी ।

६७.
सावन मेघ
क्रीडांगण में मोर
बालिका नृत्य ।

६८.
भादौ के मेघ
पीपल पर बिल्ली 
मयूर केकी ।

६९.
चैत्र यामिनी
खेत में पति पत्नी
पकी फसल ।

७०.
बैसाख भोर
पल्लू पकड़े खड़ी
तूड़े की पोट ।

७१.
गेहूँ की ढेरी
थ्रेसर पर वृद्ध 
हाथ पे रक्त ।

७२.
शीतगोदाम
बाबू की मेज भरी
कृषक पीर ।

७३.
गुलाब गुच्छ
क्यारी लगा फव्वारा
बाला के वस्त्र ।

७४.
पूस की रात
सिंचाई संग ओस 
भीगा युगल ।

७५.
परिचालक
ट्रेन में मूंगफली
कटा युवक ।

७६.
परिचारिका
चिकित्सालय बेंच
गिफ्ट पैकेट ।

७७.
चिकित्सालय
पौंछे जच्चा के आँसू 
सहयोगिनी ।

७८.
नीम के पत्ते
चूल्हे पे तपे माता
कढ़ी मसाला ।

७९.
गोखरू पाक
बालिका के तलुए 
जय जवान ।

८०.
चैत्र विभात
शतावरी की जड़
अश्व सी गंध ।

८१.
अमृता लता
चौके में माँ तैनात
काढ़ा कटोरी ।

८२.
गिलोय वटी
बेटी के सिर भाल 
गीला कपड़ा ।

८३.
तुलसी पत्ता
बालिका धोये हाथ 
ब्लेक टी कप ।

८४.
चैत्र वासर
रोटी पे सहजन 
गोभी का फूल ।

८५.
गृह वाटिका
सहजन की फली
चौके में गंध ।

८६.
चैत्र प्रभात
सर्पगंधा के पुष्प 
भ्रमर दल ।

८७.
त्रिफला चूर्ण
आँवले सुखाए माँ
बजी खरल ।

८८.
ईसबगोल
बैठक में दादाजी 
दही की लस्सी ।

८९.
खेल मैदान
छात्राओं की टोलियाँ
पौधारोपण ।

९०.
झींगा मछली
ताल में बालिका
आटे की गोली ।

९१.
बया दिवस
जागरूक शिक्षक 
नीड़ का चित्र ।

९२.
आम्र मंजरी
पीठ पे लगी टंकी 
कीटनाशक ।

९३.
मातृ दिवस
चिता पे चीरा शव
धात्री उदर ।

९४.
हवन वेदी
दिव्यांग दुल्हनिया
गोद में फेरे ।

९५.
तोरण द्वार
दूल्हे की उठी छड़ी
उड़ी चिड़िया ।

९६.
डेयरी बूथ
किसान की केतली
छाछ की थैली ।

९७.
अशोकारिष्ट
चूल्हे पर देगची
पानी में छाल ।

९८.
धनुष बाण
भील बाला के हाथ 
गोदना यंत्र ।

९९.
सुहाग सेज
दुल्हन का शृंगार
हँसी बालिका ।

१००.
पितृ दिवस
घोड़ी पे बैठा दूल्हा
नन्ही बालिका ।
°°°°°°°

✍©बाबू लाल शर्मा बौहरा
सिकंदरा, दौसा, राजस्थान
👀👀👀👀👀👀👀👀

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

MOST POPULAR POST IN MONTH