हाइकुकार
डॉ. विष्णु शास्त्री "सरल"
हाइकु
गीतोपदेश
जीवन के विधान
बने अशेष |
वेदों का सार
हैं उपनिषदों के
शुभ विचार |
गीता त्रिवेणी
ज्ञान - भक्ति - कर्म की
जग- मर्म की |
गूढ- गम्भीर
है गीता का आशय
सूक्ष्म विषय |
गीता- निहित
ज्ञान का दिव्य कोष
देता संतोष |
पढें गीता का
चाहे एक ही श्लोक
पाएँ आलोक |
गीता आश्रय
तीनों लोकों के प्राणी
होते निर्भय |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें