हाइकुकार
आनंद देव ताम्रकार
हाइकु
--0--
1.
मन बेचैन
सखी का आगमन
फूटा यौवन ।
2.
आया वसन्त
महका उपवन
हर्षित मन ।
3.
मादक मन
महुआ की सुगंध
आया वसंत ।
4.
नीला गगन
भौंरो की भनभन
हर्षित मन ।
5.
खिला मौसम
महका उपवन
मन सुमन ।
6.
मन अगन
प्रेयसी से मिलन
फूटा यौवन ।
7.
लगी है झड़ी
बेमौसम बारिश
प्रकृति मौन ।
---00---
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें